Bokaro News : मेयर के लिए पांच व पार्षद के लिए 42 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bokaro News : चास नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी, मेयर पद के लिए अमर कुमार चौरसिया ने किया नामांकन.

विज्ञापन

चास, चास नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हो गयी है. शनिवार को मेयर पद के लिए पांच व पार्षद पद के लिए 42 अभ्यर्थियों ने चास अनुमंडल कार्यालय से नामांकन पत्र खरीदा. वहीं मेयर पद के लिए अमर कुमार चौरसिया व वार्ड 11 से पार्षद पद के लिए रूपा रानी ने नामांकन किया. बता दें कि तीन दिनों में मेयर के लिए 41 व पार्षद के लिए 222 पार्षदों ने नामांकन पत्र लिया है. चार फरवरी तक नामांकन करा सकते हैं. चास नगर निगम में 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी. मेयर पद के लिए शनिवार को विपिन कुमार, डॉ राजकुमार, जयवीर सिंह, श्रीकृष्णा राय व आरती राणा ने नामांकन पत्र लिया.

वन प्रमंडल पदाधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे से उनके चास स्थित कार्यालय में मुलाकात कर हाथी प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र की दहशतपूर्ण स्थिति से अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तीन माह से जिले के महुआटांड़ व जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के ग्रामीणों की रात जंगली हाथियों के कारण दहशत में गुजर रही है. हाथियों ने तीन माह में आठ ग्रामीणों को मार डाला है. मौके पर जयप्रकाश महतो, गुलाम रब्बानी, चमन चौधरी, वासुदेव मांझी,परमेश्वर महतो, अरुण कुमार महतो, बंधन महतो, अख्तर अंसारी, दसई रविदास, देवानंद प्रजापति मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola