Bokaro News : समतामूलक समाज में डॉ श्रीकृष्ण सिंह का अहम योगदान : डॉ जगन्नाथ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : समतामूलक समाज में डॉ श्रीकृष्ण सिंह का अहम योगदान : डॉ जगन्नाथ

Bokaro News : ब्रह्मर्षि परिवार बोकारो ने अविभाजित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 138वीं जयंती धूमधाम से सेक्टर चार में मनायी.

विज्ञापन

बोकारो, ब्रह्मर्षि परिवार बोकारो की ओर से मंगलवार को अविभाजित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 138वीं जयंती धूमधाम से सेक्टर चार में कृष्ण सिंह के प्रतिमा स्थल पर मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व डॉ श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया. मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जगन्नाथ शाही थे.

डॉ जगन्नाथ शाही ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह भारत के महान नेताओं में से एक थे. जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने जमींदारी उन्मूलन और दलितों का मंदिर में प्रवेश करा कर समतामूलक समाज की स्थापना करते हुए जाति प्रथा का पुरजोर विरोध किया.

परिवारवाद और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ थे श्रीकृष्ण बाबू

मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू परिवारवाद और भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ थे. कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर महथा ने भी संबोधित किया. स्वागत भाषण नरेंद्र कुमार राय ने की. संचालन आयोजक मंडल सदस्य देवनारायण सुधांशु और धन्यवाद ज्ञापन नगनारायण प्रसाद शाही ने किया. मौके पर प्रेम कुमार सिंह, सुरेश राय, प्रेम कुमार, नरेंद्र कुमार, बैजनाथ प्रसाद शर्मा, श्याम मनोहर सिंह, पीयूष राय, दीनदयाल शर्मा, अनुरंजन शर्मा, सर्वेश चौधरी, बीके सिंह, देव नारायण सुधांशु, अमरनाथ सिंह, सुशील ठाकुर, एसएन शर्मा, अरविंद राय, भरत सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, दीपक मिश्रा, राम विलास सिंह, राधेश्याम सिन्हा, एसपी सिंह, संजय ठाकुर, प्रमोद सिंह, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola