Bokaro News : आश्रित को डेढ़ लाख मुआवजा व नियोजन का मिला आश्वासन, फिर हटा जाम

Bokaro News : मामला बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क दुर्घटना में मौत का, देर रात सकारात्मक वार्ता के बाद शव ले गये परिजन
बोकारो, बालीडीह थाना क्षेत्र के बालीडीह इंस्ट्रियल एरिया में रविवार को सड़क दुर्घटना में गोविंद मार्केट निवासी सुबोध सिंह (46 वर्ष) की मौत हो गयी थी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी थी. देर रात को पुलिस उपस्थिति में वाहन मालिक व परिजनों के बीच की वार्ता हुई. मुआवजा व नियोजन को लेकर कई दौर वार्ता चला. आश्रित को डेढ़ लाख मुआवजा व नियोजन का आश्वासन मिलने के बाद आवागमन स्थल से जाम हटा. सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही गयी. वार्ता सकारात्मक होने पर परिजन शव ले गये. इधर, रविवार की देर रात को ही बालीडीह थाना में परिजनों के बयान पर वाहन (डब्लूबी39बी-5764) चालक पर मामला दर्ज किया गया. फिलहाल वाहन बालीडीह थाना में है.
क्या है मामला
कुर्मीडीह रोड पर सडक दुर्घटना (इंडियन ऑयल के गैस टैंकर – डब्लूबी39बी-5764) में साइकिल सवार सुभाष सिंह की मौत हो गयी. आक्रोशित स्थानीय लोगों ने 40 लाख रुपये मुआवजा, दो पुत्री की शादी का पूरा खर्च व एक पुत्र को नियोजन देने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. समझाने के बाद नहीं हटे, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया. देर रात तक चास बीडीओ प्रदीप कुमार, चास सीओ दीवाकर दूबे, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह, बालीडीह ओपी प्रभारी परमानंद मेहरा, माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खां डटे रहे. इसके बाद देर रात को सकारात्मक वार्ता हुई.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




