Bokaro News : हड़ताल की सफलता के लिए माले ने निकाली मजदूर संदेश यात्रा

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 02 Jul 2025 11:51 PM

विज्ञापन

Bokaro News : प्रखंड के चंडीपुर, खैरचातर, कसमार, बहादुरपुर, जैनामोड़ में नुक्कड़ सभा भी की गयी. बोले वक्ता : केंद्र सरकार को नहीं है मजदूर हितों की चिंता.

विज्ञापन

कसमार, भाकपा माले ने नौ जुलाई को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए बुधवार को कसमार प्रखंड में मजदूर संघर्ष संदेश यात्रा निकाली. इस दौरान प्रखंड के चंडीपुर, खैरचातर, कसमार, बहादुरपुर, जैनामोड़ में नुक्कड़ सभा भी की गयी. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. कहा कि केंद्र सरकार को मजदूरों के हितों की चिंता नहीं है. वे अपने कॉरपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए ही नयी-नयी नीतियां बना रही है. भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य भुवनेश्वर केवट ने कहा कि नौ जुलाई की आम हड़ताल देश के मजदूर किसानों और नागरिक अधिकारों को बचाने की लड़ाई है. मोदी सरकार देश की आर्थिक संसाधनों को अपने चहेते कॉरपोरेट कंपनियों के हाथों बेच कर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है. इस लूट और झूठ के खिलाफ खेत खदानों को बचाने के लिए नौ जुलाई को आम हड़ताल को सफल बनाना हमसभी की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है. मजदूर संदेश यात्रा को कसमार प्रखंड सचिव गंगाधर महतो, जिला कमेटी सदस्य शकुर अंसारी, जरीडीह प्रखंड सचिव अभिविलस भगत, शंकर सिंह, राजू महतो खेलू महतो, जागेश्वर मोहली, छटू राम महतो आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola