Bokaro News : शराब दुकान के स्टाफ सत्यापन व जांच कार्य 30 जून तक करें पूरा

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 28 Jun 2025 10:57 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिला अंतर्गत संचालित 83 खुदरा उत्पाद दुकानों के स्टॉक सत्यापन जांच के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक हुई.

विज्ञापन

बोकारो, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड सरकार के दिशा-निर्देश को लेकर बोकारो जिला अंतर्गत संचालित 83 खुदरा उत्पाद दुकानों के स्टॉक सत्यापन जांच के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक हुई. अध्यक्षता अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी ने की. उन्होंने प्रतिनियुक्त जांच पदाधिकारी, उत्पाद विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ कार्यों की समीक्षा की. बैठक में खुदरा उत्पाद दुकानों के स्टॉक सत्यापन के संबंध में चर्चा की गयी. अपर समाहर्ता ने ससमय स्टॉक सत्यापन करने के लिए सभी जांच पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी 30 जून तक हर हाल में आवंटित खुदरा उत्पाद दुकान के स्टॉक का कार्य पूर्ण कर प्रतिवेदन जमा करें. कहा कि सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह सभी खुदरा उत्पाद दुकानों के स्टॉक से संबंधित जांच प्रतिवेदन नोडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे. अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल अंतर्गत स्टॉक सत्यापन का कार्य का प्रभार के रूप में पर्यवेक्षन करेंगे. अपर समाहर्ता ने बताया कि बोकारो जिला अंतर्गत कुल 83 खुदरा उत्पाद दुकान हैं. इसमें 20 देशी, 37 विदेशी व 26 कंपोजिट शराब की दुकानों का जांच करना है. वैसे खुदरा उत्पाद दुकान जिन पर वित्तीय अनियमितता अथवा दुकान में कार्यरत कर्मी जिनमें विरुद्ध पूर्व में गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज या ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई की गई है, उनसे प्रस्तावित खुदरा उत्पाद दुकान के संचालन में किसी भी परिस्थिति में कार्य नहीं ली जाने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक उत्पाद आयुक्त समेत सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola