Bokaro News : गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित करे केंद्र सरकार : साजफ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित करे केंद्र सरकार : साजफ

Bokaro News : संयुक्त अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति फोरम ने जयपाल नगर में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन.

विज्ञापन

बोकारो, संयुक्त अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति फोरम (साजफ) ने मंगलवार को केंद्रीय अध्यक्ष रामाकांत पासवान के नेतृत्व में शोक सभा कर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को जयपाल नगर में श्रद्धांजलि दी. श्री पासवान ने कहा कि शिबू सोरेन सही मायने में झारखंडवासियों के लिए गुरुजी थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन आदिवासियों व बहुजनों के लिए समर्पित कर दिया. कहा कि साजफ मांग करता है कि केंद्र सरकार गुरुजी को भारत रत्न से सम्मानित करे. मौके पर प्रधान महासचिव बाली राजवर, उपाध्यक्ष शंभू कुमार, राम बाबू रोहित, महासचिव देवानंद राम, झरिलाल पात्रा, संरक्षक समिति सदस्य राजकुमार राम, डॉ इंद्रादेव पासवान, जिलाध्यक्ष महेंद्र मुंडा, संजीव कुमार, बुद्धू बाउरी, अशोक कुमार राम, अवधेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

पौधरोपण कर दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में पौधरोपण कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रणधीर सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि गुरुजी ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए संघर्ष किया और झारखंड के विकास में उनका जो योगदान रहा है, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola