Bokaro News: बीएसएल : सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को मानसिक, शारीरिक व वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की पहल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News: बीएसएल : सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को मानसिक, शारीरिक व वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की पहल

Bokaro News: फरवरी में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए ‘एक नए सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम, संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी मिली.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) से फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कुल 56 कार्मिकों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं व उसके बाद जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में सोमवार को ‘एक नए सफर की शुरुआत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन मानव संसाधन के अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ ने किया. कर्मियों को जीवन के अगले पड़ाव के लिए जानकारी दी गयी. आयोजन सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को मानसिक, शारीरिक व वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की पहल है. वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ) कल्पना ने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों व इसके महत्व के बारे में जानकारी दी. विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने सेवानिवृत्ति के बाद के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे स्वास्थ्य, वित्तीय नियोजन व अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला. वित्त एवं लेखा विभाग से वरीय प्रबंधक (वेतन लेखा) विनिता ने सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त होने वाली विभिन्न निधियों व वित्तीय लाभों के बारे में बताया. वित्तीय जागरूकता, निवेश के विकल्पों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड, चास शाखा की ओर से क्लस्टर मैनेजर प्रांजल कुमार व शाखा प्रबंधक महेश्वर साहू ने अपनी टीम के साथ कर्मियों को वित्तीय जागरूकता, निवेश के विकल्पों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध बैंकिंग योजनाओं के बारे में सुझाव दिये. कर्मियों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर जानकारी दी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ जया लक्ष्मी ने सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए उपयोगी टिप्स साझा किया. आवास व भू-संपदा से जुड़ी विभिन्न औपचारिकताओं की दी गयी जानकारी नगर प्रशासन विभाग से उप प्रबंधक अमित कुमार मजूमदार ने आवास एवं भू-संपदा से जुड़ी विभिन्न औपचारिकताओं की जानकारी दी. श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वेल्थ मैनेजर ऋतु रंजन कुमार ने एनपीएस से बाहर निकलने की प्रक्रिया व संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग गुरु केबी मिश्रा ने उपस्थित कर्मियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और जीवन में योग के महत्व पर चर्चा की. मानव संसाधन-अंतिम निपटारा प्रकोष्ठ की अनिता झा ने अंतिम निपटारा गतिविधियों के बारे में बताया. संचालन वरीय प्रबंधक कल्पना ने किया. आयोजन बीएसएल की अपने कर्मियों के प्रति संवेदनशीलता व उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है. पहल ना केवल एक सुगम ट्रांजिशन सुनिश्चित करती है, बल्कि एक जिम्मेदार कॉरपोरेट इकाई के रूप में बीएसएल के सामाजिक और मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करती है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola