Bokaro News : बीएसएल डीआइ ने किया टीम भावना को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल डीआइ ने किया टीम भावना को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान

Bokaro News : अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल, डिस्प्ले यूनिट व डिजिटल स्टैन्डी का उद्घाटन.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिशासी निदेशक (संकार्य) भवन में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल, डिस्प्ले यूनिट व डिजिटल स्टैन्डी का उद्घाटन निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने बुधवार को किया. श्री तिवारी ने कहा कि इन नयी सुविधाओं से कार्य-संस्कृति में और सुधार होगा. कर्मियों के बीच सकारात्मक व प्रेरणादायी वातावरण का निर्माण होगा. उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से इन पहलों का उपयोग संगठनात्मक विकास व टीम भावना को और सुदृढ़ करने में करने का आह्वान किया.

अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच प्रभावी संवाद व विचार-विमर्श का सशक्त मंच बनेगा कॉन्फ्रेंस रूम

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह कॉन्फ्रेंस रूम अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच प्रभावी संवाद व विचार-विमर्श का सशक्त मंच बनेगा. भवन की लॉबी में स्थापित डिस्प्ले यूनिट में बीएसएल द्वारा निर्मित उत्पादों के साथ-साथ नगर के प्रमुख स्मारकों के प्रतिरूप प्रदर्शित किये गये हैं. वहीं, डिजिटल स्टैन्डी के माध्यम से संयंत्र के विभिन्न अधिशासी निदेशक (संकार्य) व उनके कार्यकाल का क्रमबद्ध परिचय प्रस्तुत किया गया है.

ये थे मौजूद

मौके पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सीआर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं व अतिरिक्त प्रभार संकार्य) अनीष सेनगुप्ता सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

——–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola