Bokaro News : सहकर्मियों की सराहना से कार्यस्थल पर बढ़ता है कार्मिकों का मनोबल

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 07 Mar 2026 11:17 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के समारोहों की शृंखला में ‘लिटिल नोट्स, बिग स्माइल्स’ (नन्ही चिट्ठियां, बड़ी मुस्कान) नामक पहल.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2026 के समारोहों की शृंखला में शनिवार को ‘लिटिल नोट्स, बिग स्माइल्स’ (नन्ही चिट्ठियां, बड़ी मुस्कान) नामक एक पहल की गयी. संयंत्र के कर्मियों ने अपनी महिला सहयोगियों के प्रति संक्षिप्त हस्तलिखित पत्रों के माध्यम से अपना आभार व सम्मान व्यक्त किया.

बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के प्रशासनिक भवन में अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बिभूति भूषण करुणामय ने स्वयं इस पहल का हिस्सा बनकर एक उदाहरण प्रस्तुत किया. डॉ करुणामय ने कहा कि सहकर्मियों की सराहना करना, चाहे वह एक छोटे से संदेश के माध्यम से ही क्यों न हो, कार्यस्थल पर कार्मिकों के मनोबल को बढ़ाता है. पेशेवर संबंधों को प्रगाढ़ बनाता है. मौके पर मुख्य महाप्रबंधक डॉ आनंद, मुख्य महाप्रबंधक डॉ अनिंदा मंडल व मुख्य महाप्रबंधक डॉ इंद्रनील चौधरी, डॉ तृप्ति चंद्रा सहित अन्य अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित थे.

कुछ शब्द किसी के दिन को खुशनुमा बना सकते हैं : अनुपमा

आयोजन में शामिल बीएसएल अधिकारी अनुपमा तिवारी ने कहा कि ऐसे मंच ना केवल महिला कार्मिकों के योगदान का सम्मान करते हैं, बल्कि संगठन के भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूती प्रदान करते हैं. पहल ने यह सिद्ध किया कि हृदय से निकले कुछ शब्द किसी के दिन को खुशनुमा बना सकते हैं. यह आयोजन औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ-साथ मानवीय संबंधों और कार्यस्थल सद्भाव को प्राथमिकता देने की दिशा में बोकारो इस्पात संयंत्र का एक सराहनीय प्रयास है. पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर कृतज्ञता, सम्मान व समावेशिता की संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करना था. छोटे-छोटे प्रशंसा पत्रों के माध्यम से कर्मियों को यह संदेश दिया गया कि सराहना के सरल और सहज भाव कार्यस्थल के वातावरण पर अत्यंत सकारात्मक और गहरा प्रभाव डाल सकते हैं.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola