Bokaro News : अटलजी जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेता है : जयदेव राय

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : अटलजी जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार जन्म लेता है : जयदेव राय

Bokaro News : पिंड्राजोरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया याद, कार्यकर्ता ने दी श्रद्धांजलि.

विज्ञापन

पिंड्राजोरा, चास प्रखंड अंतर्गत टुपरा शक्ति केंद्र में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी. नेतृत्व भाजयुमो झारखंड के देवघर जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने किया. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्य अतिथि बोकारो जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में धरती पर जन्म लेता है, उनका पक्ष व विपक्ष सभी आदर व सम्मान करते थे. मौके पर भाजपा बोकारो के पूर्व महामंत्री सागर सिंह चौधरी, पूर्व उप प्रमुख नित्यानंद सिंह, कुर्रा मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह, विभीषण सिंह, मानिक सिंह, नरेश सिंह, सुरेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, विजय, मिथलेश, गोलू, शांति उपस्थित थे.

जैनामोड़ : भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में दी गयी श्रद्धांजलि

जैनामोड़, जैनामोड़ स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनायी गयी. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मोर्चा के महामंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर भय भूख, भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की कल्पना को साकार किया जा सकता है. मौके पर जिला मंत्री सुभाष महतो, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, सुनील कुमार मंडल, हीरालाल महतो, सुनील सिंह, गौरव सिंह, रामलाल महतो, वकील कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola