Bokaro News : 43 स्कूलों के 1500 खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : 43 स्कूलों के 1500 खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम

Bokaro News : डीएवी सेक्टर चार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स मेगा मीट का रंगारंग आगाज, खिलाड़ियों में उत्साह.

विज्ञापन

बोकारो, डीएवी सेक्टर चार में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स मेगा मीट का रंगारंग आगाज हुआ. स्टेट लेवल क्लस्टर-06 में 43 स्कूलों के विभिन्न आयु वर्ग के 1500 खिलाड़ी आधा दर्जन से अधिक खेलों में दमखम दिखायेंगे. झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित डीएवी संस्थानों से क्लस्टर लेवल पर चयनित होकर स्टेट लेवल पर अपना दमखम दिखायेंगे. लॉन टेनिस, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, फुटबॉल व रोप स्किपिंग के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अंडर 14, अंडर 17 व अंडर-19 में भाग लेंगे. डीएवी चार के अलावा विभिन्न खेल स्थलों डीएवी छह, डीएवी इस्पात स्कूल सेक्टर 09/ई, 02/सी व 08/बी में खेलों का क्रियान्वयन हो रहा है.

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर डीएवी एलएमसी के वाइस चेयरमैन बीएस जायसवाल, मेजबान विद्यालय डीएवी चार के प्राचार्य सह क्लस्टर-06 के इंचार्ज एसके मिश्रा, एलएमसी मेंबर श्री बह्मदेव, डीएवी इस्पात विद्यालय 9 इ के प्रिंसिपल सुनील कुमार सिन्हा व शिक्षक डीएवी महुदा आरके सिंह की उपस्थिति प्रमुखता से रही.

फुटबॉल अंडर-19 लड़कों में डीएवी चार ने भंडारीदह को हराया

शुक्रवार को फुटबॉल अंडर 19 लड़कों में डीएवी चार ने भंडारीदह को 5-0 पाराजित किया. अंडर-17 लड़कियों की फुटबॉल में डीएवी गुमला ने डीएवी कोडरमा को 3-0 से, अंडर-19 में लड़कियों में गोड्डा ने आदित्यपुर टीम को 6-0 से, अंडर-19 लड़कियों में चिरैया माइंस ने नीरजा सहाय की टीम 2-0 से हराया. फुटबॉल अंडर 17 लड़कों में बुंडू टीम ने बरियातू को 3-0 से पाराजित किया. अंडर 19 लड़कों में कपिल देव ने 3-2 से टीम मुन्नीडीह को हराया. अंडर-17 लड़कों में टीम कथारा ने पाकुड़ को पराजित किया.

मेजबानी करना गौरव व सम्मान की बात : प्राचार्य

प्राचार्य एसके मिश्रा ने कहा कि खेल-खिलाड़ियों की इस महाकुंभ की मेजबानी करना विद्यालय के लिए अत्यंत ही गौरव व सम्मान की बात है. संपूर्ण आयोजन पद्मश्री डॉ पूनम सूरी (अध्यक्ष-डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली) व वी सिंह (निदेशक-पब्लिक स्कूल सह समन्वयक डीएवी स्पोर्ट्स सीएमसी, नई दिल्ली) के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में संपादित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola