Bokaro News : बोकारो जिला बना विजेता, रांची उप विजेता

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो जिला बना विजेता, रांची उप विजेता

Bokaro News : चंदनकियारी में आयोजित दो दिवसीय 15वीं राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुई.

विज्ञापन

चंदनकियारी में आयोजित दो दिवसीय 15वीं राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई. 68 अंकों के साथ बोकारो जिला विजेता और 47 अंकों के साथ रांची उप विजेता रहा. समापन अवसर पर मुख्य अतिथि चंदनकियारी बीडीओ अजय वर्मा, विशिष्ट अतिथि जेएए अध्यक्ष सीडी सिंह, आइटीओ एसएम शम्सी, डीएसओ धनबाद उमेश लोहरा, सचिव आशु भाटिया ने विजेता टीमों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया.

अंतिम दिन हुईं कई स्पर्धाएं

प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई स्पर्धाएं हुईं. लंबी कूद महिला वर्ग में हुस्नआरा परवीन (साहेबगंज), प्रीति लकड़ा (हजारीबाग), लक्ष्मी पिंगुआ (पश्चिमी सिंहभूम), डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में शिवानी कुमारी (पलामू), लक्ष्मी कुमारी (धनबाद), अर्पिता पात्रा (पूर्वी सिंहभूम), 10000 मीटर वॉक महिला वर्ग में नेहा खलको (बोकारो), नीतू कुमारी (कोडरमा), ज्योति कुमारी (कोडरमा), 10000 मीटर वॉक पुरुष वर्ग में रोशन कुमार (धनबाद), जसपाल सिंह (रामगढ़), अंकित किशोर (पूर्वी सिंहभूम), 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में दीपक ठाकुर (गिरिडीह), सुनील मोदी (धनबाद), केशव कुमार (धनबाद), ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में विशाल बहादुर (रांची), विशाल कुमार (रामगढ़), दुलार केरकेट्टा( बोकारो), 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में पूनम कुमारी (रांची), आकांक्षा कुमारी (पलामू), अनामिका उरांव (बोकारो), 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में शिव कुमार सोरेन (बोकारो), अरसान अली (बोकारो), करण महतो (पूर्वी सिंहभूम), ट्रिपल जंप महिला वर्ग में प्रीति लकड़ा (हजारीबाग), 5000 मीटर दौड़ महिला वर्ग में सुप्रीती कच्छप (गुमला), संघमित्रा महता (गुमला), रूबी कुमारी (धनबाद) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. इसके अलावे अन्य कई स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola