बीजीएच में विशेष चिकित्सा टीम भेजे राज्य सरकार : दीपक प्रकाश

Updated at : 10 Apr 2020 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
बीजीएच में विशेष चिकित्सा टीम भेजे राज्य सरकार : दीपक प्रकाश

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में विशेष चिकित्सा टीम भेजने का आग्रह राज्य सरकार से किया है. कोरोना संकट के दौरान राज्य सरकार की चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि ऐसा लगता है कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में विशेष चिकित्सा टीम भेजने का आग्रह राज्य सरकार से किया है. कोरोना संकट के दौरान राज्य सरकार की चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि ऐसा लगता है कि पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधनों में तालमेल का घोर अभाव है. आखिर गोमिया (बोकारो) के कोरोना संक्रमित मरीज को किस परिस्थिति में बीजीएच के सीसीयू में रखा गया? जबकि, मेडिकल गाइडलाइन कहता है कि ऐसे मरीजों को आइसोलेशन में रखते हुए समुचित इलाज करना है. एक मरीज के कारण बीजीएच की पूरी चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित हो गयी है. इसका असर दूसरे मरीजों और मेडिकल स्टाफ पर पड़ा है. श्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिदिन अपनी घोषणा के अनुरूप कोरोना मेडिकल बुलेटिन जारी करे. पत्रकारों को समय पर सूचना नहीं देना स्वास्थ्य विभाग की विफलता है. सरकारी तंत्र मरीज की पहचान छिपाए, न कि संख्या को. सही सूचनाओं के प्रसार से समय रहते सतर्कता बढ़ेगी और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग भी जीत सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola