भाजपा और आजसू ने बनायी रणनीति

भाजपा और आजसू ने बनायी रणनीति
नावाडीह. भेंडरा मोड़ स्थित आजसू प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भाजपा व आजसू की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गोविंद महतो और संचालन आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने किया. गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए सह आजसू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को भारी मतों से जीत दिलाने को लेकर रणनीति बनायी गयी. छह मई को बोकारो में उनके नामांकन दाखिल के दौरान नावाडीह प्रखंड से हजारों कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दी गयी. आजसू के केंद्रीय सचिव ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मे अभूतपूर्व विकास हुआ है. श्री चौधरी हमेशा गरीबों के दुख-सुख में साथ रहे हैं. प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव को पंचायत व पंचायत को प्रखंड से जोड़ने का काम किया. भाजपा जिलामंत्री दशरथ महतो ने कहा कि हर वर्ग की जनता मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना चाह रही है. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव प्रो अलाउद्दीन अंसारी , भाजपा नेता फूलचंद किस्कू, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष रणविजय सिंह, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, आजसू जिला सचिव बाॅबी पटेल, मुखिया प्रदीप वर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, भोला रवानी, योधी महतो, दिलीप कुमार, नारायण महतो, लालू महतो, दिनेश निराला, सोनू चौधरी, दीपू अग्रवाल, दीपक कुमार, सुरेश साव, वासुदेव महतो, बिनोद महतो, टिंकु महतो, प्रभू महतो, विजय महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




