उत्साह व श्रद्धा के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 11:15 PM
संपूर्ण विप्र समाज, बोकारो जिला इकाई ने किया आयोजन
बोकारो. संपूर्ण विप्र समाज, बोकारो जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को सेक्टर -5 स्थित आशा लता परिसर के मानसरोवर गार्डन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया. नेतृत्व जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र ने किया. शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से की गयी. इस दौरान जय भगवान परशुराम व जय सनातन धर्म के जयकारे से संपूर्ण परिसर गुंजायमान हो गया. कार्यक्रम के बाद सभी विप्रों ने बोकारो वासियों, देश के सभी सनातन धर्मावलंबियों सहित पूरे विश्व में अमन-चैन, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास के लिए भगवान परशुराम जी से सामूहिक प्रार्थना की. इसके बाद प्रसाद के रुप में मिष्टान्न व खिंचड़ी भोग का आनंद लिया. वहीं, अशोक कुमार मिश्र, योगेंद्र तिवारी, संतोष पांडेय, पशुपतिनाथ पांडेय, संजय कुमार मिश्र, सोमनाथ पांडेय, मृणाल मनीष पांडेय, चंदन शास्त्री, गोपाल कृष्ण उपाध्याय, हरि शंकर त्रिपाठी, शशि भूषण ओझा, मृणाल कांत चौबे को विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर दुबे, संरक्षक पीएन पांडेय, बिमलेश पांडेय, जिला महासचिव (संगठन) बबलू पांडेय, जिला सचिव अरुण पाठक, वीरेंद्र कुमार चौबे, सह कोषाध्यक्ष मनोज पांडेय, महिला इकाई की अध्यक्ष अर्चना चौबे, संगीता मिश्रा, मिली चौबे, संजय मिश्र, एके झा, देवमुनि तिवारी, सुनील झा, कुशेश्वर नाथ मिश्र, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, रवि चौबे, राजेश्वर द्विवेदी, शिवजी ओझा, ललन दुबे, बृजमोहन मिश्रा, रमण कुमार ठाकुर, डॉ श्रीहरि पांडेय, रंजन कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










