बाइक व साइकिल के बीच हुई टक्कर में दो घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के पेटरवार में बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पेटरवार. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर पेटरवार स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक के पास बाइक और साइकिल सवार के बीच शनिवार के दोपहर बाद 3:30 बजे टक्कर हो गयी. जिसमें दो लोग घायल हो गए. ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल युवक को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया. घायल युवक को सिर सहित विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है. जबकि साइकिल सवार व्यक्ति को मामूली चोट आई है.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले के सोटई गांव निवासी मनोज कुमार महतो(30 वर्ष) अपनी बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहा था, तभी गागी हाट से शनिवार बाजार करने के बाद साइकिल से अपना घर लौट रहे व्यक्ति की टक्कर बाइक सवार के साथ हो गई. जिसके कारण दोनों लोग घायल हो गए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola