धूमधाम से मनाया गया बाहा उत्सव समापन समारोह

Updated at : 11 Apr 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया बाहा उत्सव समापन समारोह

ग्रामीण क्षेत्रों में सरहुल पर्व की रही धूम, मांदर की थाप पर झूमे लोग

विज्ञापन

जैनामोड़. आतु सुसार समिति जरीडीह के नेतृत्व में गुरुवार को जैनामोड़ स्थित जाहेर धरोमगढ़ में प्रखंड स्तरीय बाहा उत्सव समापन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सोहराय हांसदा ने किया. जेहरा स्थान से विधिवत पूजा मांझी हड़ाम व जोग मांझी के करने के बाद प्रखंड के आदिवासी बाहुल गांव के विभिन्न अखाडों के महिला पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा व झांकी के साथ जैनामोड़ चौक पहुंचे. जहां जुलूस पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचा. सरहुल महोत्सव पर सभा व रंगारग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के अतिथि आदिवासी विकास मंच के अमित सोरेन ने कहा कि सरहुल आदिवासियों का प्रमुख पर्व है. विशिष्ट अतिथि आदिवासी नेता डॉ रतनलाल मांझी ने कहा कि आदिवासी हमेशा प्रकृति पर आस्था रखते हुए धरोहर को बचाने के लिए न्योछावर रहते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेरमो विधायक के निजी सचिव बिनोद महतो, जिप सदस्य सुनीता टुडू, अबिंका देवी, पंसस सुमित्रा कुमारी, बबिता कुमारी, सोहन मुर्मू,राजेश सिंह आदि मौजूद थे. ओरदाना केंदुवाटांड़ में सरहुल महोत्सव का आयोजन पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत के केंदुवा टांड़ स्थित सरना स्थल में सरहुल समिति केंदुवाटांड़ की ओर से सरहुल महोत्सव का आयोजन गुरुवार को किया गया. पाहन ने पूजा-अर्चना कर सखुवा का फूल व प्रसाद वितरण किया. मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए. उन्होंने जाहेर थान में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख, समृद्धि की मंगलकामना की. पारंपरिक सामूहिक सरहुल नृत्य में भी भाग लिया और मांदर बजाकर नृत्य किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, गंगाधर महतो, मनोहर महतो आदि उपस्थित थे. मौके पर समिति के अध्यक्ष सोहराय हांसदा, संरक्षक डिफेंस किस्कू, संजय मुर्मू, विशेश्वर मुर्मू, कृष्णा किशोर मुर्मू, दशरथ टुडू, अलेश्वर मुर्मू, रजनीश हेंब्रम, अजित किस्कू, संजय मुर्मू, राजेश हांसदा, सनातन हांसदा, आलोक हेंब्रम, महादेव बेसरा, वीरेंद्र हेंब्रम, सुरेश किस्कू, वीरेंद्र किस्कू, दुर्गा प्रसाद सोरेन, राजबल मुर्मू, मनन कुमार मरांडी, राजेश मुर्मू, महादेव मरांडी, सुनील मरांडी, गौरीनाथ मुर्मू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola