Bokaro News : रात में पत्नी के साथ हुआ विवाद, सुबह मिला शव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : रात में पत्नी के साथ हुआ विवाद, सुबह मिला शव

Bokaro News : बोकारो थर्मल में सीसीएल कर्मी का शव रेल लाइन में मिला.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल-जारंगडीह रेल मार्ग पर बरवाबेड़ा के पोल संख्या 39/32 के समीप शनिवार की सुबह सीसीएल कर्मी 32 वर्षीय राकेश कुमार चौहान का शव मिला. वह स्वांग गोविंदपुर फेज दो खुली खदान परियोजना कार्यालय में कार्यरत थे. शव का सिर व हाथ कटा हुआ था. लोगों की सूचना पर बोकारो थर्मल थाना के दारोगा कृष्णा उरांव, सअनि बैजून मरांडी व आरपीएफ गोमिया के सअनि विकास कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया.

हत्या या आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

बताया जाता है कि राकेश कुमार चौहान व उसकी पत्नी किरण देवी के बीच शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसकी जानकारी कथारा ओपी पुलिस को मिली थी. बोकारो थर्मल थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव ने बताया कि मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटनास्थल पर मृतक की पत्नी और परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola