ePaper

अनूप सिंह के घर IT की रेड, मां रानी सिंह ने कहा- राजेंद्र सिंह की पत्नी हूं, पूर्व विधायक की पत्नी हूं...

Updated at : 04 Nov 2022 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
अनूप सिंह के घर IT की रेड, मां रानी सिंह ने कहा- राजेंद्र सिंह की पत्नी हूं, पूर्व विधायक की पत्नी हूं...

आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही समर्थक अनूप सिंह के आवास पर जुट गये. उन्होंने मोदी तेरी मनमानी नहीं चलेगी, तानाशाही नहीं चलेगी, केंद्र सरकार होश में आओ, के नारे लगाये. राजेंद्र सिंह की पत्नी और अनूप सिंह की मां रानी सिंह ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की.

विज्ञापन

झारखंड में आयकर विभाग ने दो विधायकों के यहां छापामारी की. वरिष्ठ कांग्रेसी और दिग्गज ट्रेड यूनियन लीडर रहे राजेंद्र सिंह के विधायक बेटे कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर छापामारी हुई, तो उनके समर्थक आग-बबूला हो गये. आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना मिलते ही समर्थक अनूप सिंह के आवास पर जुट गये. उन्होंने मोदी तेरी मनमानी नहीं चलेगी, तानाशाही नहीं चलेगी, केंद्र सरकार होश में आओ, के नारे लगाये. राजेंद्र सिंह की पत्नी और अनूप सिंह की मां रानी सिंह ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की. कहा कि भगवान सब देख रहा है. राजेंद्र बाबू सब देख रहे हैं. किसी के बारे में कुछ नहीं कहना है. कांग्रेस और यूनियन के कार्यकर्ता शांति रखें. इनकम टैक्स के छापा की कार्रवाई से हमारा कुछ नहीं बिगड़ने वाला है. देखें देखें, बेरमो से राकेश वर्मा की रिपोर्ट…

Income Tax Department raided two MLAs in Jharkhand. When raids were conducted on the premises of Kumar Jaimangal Singh alias Anup Singh, MLA son of senior Congress and veteran trade union leader Rajendra Singh, his supporters became furious. On receiving the information of Income Tax Department, supporters gathered at Anup Singh’s residence in bermo, bokaro district of jharkhand. They raised slogans of Modi, your arbitrary will not work (modi teri manmani nahi chalegi), dictatorship will not work (tanashahi nahi chalegi), the central government will come to your senses (kendra sarkar hosh me aao) . Rani Singh, wife of Rajendra Singh and mother of Anup Singh, appealed to the supporters to remain calm. Said that God is watching everything. Rajendra Babu is watching everyone. Have nothing to say about anyone. Congress and union workers keep peace. Nothing is going to spoil us because of the Income Tax raids. Watch video…

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola