Bokaro News : बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में बंद छाई उठाव शुरू करने पर बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में बंद छाई उठाव शुरू करने पर बनी सहमति

Bokaro News : बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में बंद छाई उठाव के मुद्दे को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

बोकारो थर्मल, बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में बंद छाई उठाव के मुद्दे को लेकर बुधवार को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में बीटीपीएस के वरीय प्रबंधक संजीव सोरेन, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, सीटीपीएस के डीजीएम राजीव कुमार, बेरमो विधायक प्रतिनिधि अरुण सिंह, दौलत महतो, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, हाइवा एसोसिएशन के गुलेश्वर महतो, मुन्ना कुमार विश्वकर्मा, मुन्ना साव और ट्रांसपोर्टर की ओर से मुकेश पांडेय शामिल थे.

बैठक में सहमति बनी कि हाइवा ऐसोसिएशन और संपूर्ण विस्थापितों की अनुशंसा पर ही बोकारो थर्मल और चंद्रपुरा में किसी भी हाइवा को छाई उठाव के कार्य में पासिंग मिलेगी. ऐश पौंड में चलने वाले हाइवा का पेमेंट प्रत्येक माह दस तारीख तक करना होगा. 25 बेरोजगार विस्थापितों को रोजगार मुहैया कराना होगा. बोकारो थर्मल में वर्तमान में कार्यरत सात गार्डों की निविदा प्रत्येक वर्ष करनी होगी और इसकी संख्या बढ़ा कर 20 करनी होगी. वार्ता के बाद छाई उठाव को लेकर सहमति बनी.

मजदूरों के बकाया को लेकर बैठक आज

एसडीएम ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि मजदूरों के बकाया के मामले का वार्ता कर निराकरण किया जाये और छाई उठाव का कार्य आरंभ करे. मजदूरों की मांगों को लेकर गुरुवार को उनकी अध्यक्षता में बैठक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola