अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संवाददाता, बोकारो इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु (INTAKE 02/2027) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके अतिरिक्त मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषयों में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित विषय में दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदक की आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. महिला व पुरुष आवेदक की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर जरूरी है. आरक्षित क्षेत्रों के नियमानुसार छूट दी जायेगी. इस संबंध में बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है. आवेदक विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन आवेदन के लिए https://iafrecruitment.edcil.co.in पर विजिट कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए