बोकारो स्टील प्लांट में संगच्छध्वम् 2026, स्वच्छ कार्यस्थल के साथ सुरक्षा पर जोर

Updated:
विज्ञापन

प्लांट की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील प्लांट के यूटिलिटीज विभाग ने 'संगच्छध्वम् 2026' पहल के तहत हाउसकीपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया है. इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वच्छता, सुव्यवस्था और सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देना है. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों को पुरस्कृत किया जाएगा.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट के यूटिलिटीज विभाग में कार्यस्थल पर स्वच्छता, सुव्यवस्था और सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संगच्छध्वम् 2026’ पहल के तहत हाउसकीपिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य हाउसकीपिंग को कार्यस्थल की सुरक्षा संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना और कर्मचारियों में स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्यस्थल के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है.

विज्ञापन

चयनित पोस्टों का किया गया निरीक्षण

प्रतियोगिता के तहत सीजीएम (यूटिलिटीज) ने विभाग के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित पोस्टों का निरीक्षण किया. इनमें सीईडी के मिल्स पोस्ट, एसीवीएस के सीसीपी-3, कंप्रेसर प्लांट, डब्ल्यूएमडी के पंपहाउस-04 और गैस यूटिलिटी के गैस फिलिंग स्टेशन क्षेत्र शामिल रहे.

प्लांट की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
प्लांट की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण के दौरान कार्यस्थलों की स्वच्छता और सुव्यवस्था के साथ सामग्री के व्यवस्थित रखरखाव तथा सुरक्षा की दृष्टि से हाउसकीपिंग की स्थिति का जायजा लिया गया. निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया गया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पोस्ट होंगे पुरस्कृत

प्रतियोगिता में निर्धारित मानदंडों और आवश्यकताओं के आधार पर चयनित सभी पोस्टों का मूल्यांकन किया जायेगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले पोस्टों को पुरस्कृत किया जायेगा. प्रतियोगिता के माध्यम से कर्मचारियों को स्वच्छता, सुव्यवस्था और सुरक्षित कार्य पद्धतियों को रोजमर्रा की कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

दुर्घटनाओं की रोकथाम में हाउसकीपिंग की भूमिका

पहल के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि स्वच्छ और सुव्यवस्थित कार्यस्थल केवल बेहतर कार्य वातावरण के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि संभावित जोखिमों को कम करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यस्थल पर सामग्री को निर्धारित स्थान पर रखना, रास्तों को बाधामुक्त रखना और नियमित हाउसकीपिंग से सुरक्षा संबंधी जोखिमों को कम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: दर्द और चोट से उबरने में फिजियोथेरेपी उपयोगी, बोकारो में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर हुई गोष्ठी

‘संगच्छध्वम् 2026’ के तहत आयोजित यह प्रतियोगिता कर्मचारियों में व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक पहल के रूप में सामने आयी है. इससे कार्यस्थल की स्वच्छता को नियमित कार्यप्रणाली और सुरक्षा संस्कृति से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola