बीएसएल के कोक ओवन विभाग में सुरक्षा नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित कार्य का संदेश

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा जागरूकता नाटक का प्रदर्शन करते कर्मी और उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग ने सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. इस दौरान 'माई एरिया, माई रेस्पॉन्सिबिलिटी' पहल के तहत सेफ्टी कैप्टन्स को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल (सीओसीसी) विभाग में कार्यस्थल पर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में विभाग के कोल टावर-04 की टीम ने सुरक्षा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कर्मियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों और सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया. कार्यक्रम में बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य), सीजीएम (सीओसीसी), सीजीएम (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और संविदा कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिये सुरक्षित कार्य का संदेश

अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने सुरक्षा नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया. उन्होंने सुरक्षा जागरूकता के लिए टीम द्वारा किये गये रचनात्मक प्रयास की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह की सहभागी गतिविधियां कर्मचारियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित कार्य व्यवहार को प्रोत्साहित करने में उपयोगी होती हैं.

सुरक्षा जागरूकता नाटक का प्रदर्शन करते कर्मी और उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
सुरक्षा जागरूकता कर्यक्रम में उपस्थित कर्मी और अधिकारी | Prabhat Khabar Network

उन्होंने सीओसीसी विभाग की ओर से सुरक्षा जागरूकता और सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की. साथ ही सभी कर्मियों से कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं, मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया.

सेफ्टी कैप्टन्स को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ‘माई एरिया, माई रेस्पॉन्सिबिलिटी’ पहल के तहत विभाग के विभिन्न जोन में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाले सेफ्टी कैप्टन्स को सम्मानित किया गया. अधिशासी निदेशक (संकार्य) ने इन कर्मियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया.

इस पहल का उद्देश्य कार्यस्थल के अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सजगता को बढ़ाना है. कार्यक्रम में सुरक्षा को केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में अपनाने पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें: बीआइटी सिंदरी में डीसी का छात्रों को सफलता मंत्र, बोले- लक्ष्य तय करें, अनुशासन से आगे बढ़ें

सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने पर जोर

सीओसीसी विभाग में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से कर्मियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों के प्रति जागरूक करने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया. नुक्कड़ नाटक जैसे रचनात्मक माध्यम के साथ सेफ्टी कैप्टन्स का सम्मान सुरक्षा संस्कृति को व्यवहार में उतारने के प्रयास के रूप में सामने आया. अधिकारियों ने कर्मियों से कार्य के दौरान सतर्क रहने और किसी भी परिस्थिति में निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं की अनदेखी नहीं करने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola