UGC-NET परीक्षा को लेकर चास में प्रशासन अलर्ट, केंद्र के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक
पढ़ाई करते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फाेटो
यूजीसी नेट परीक्षा के दौरान चास में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.
बोकारो. यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर चास अनुमंडल प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू की है. चास अनुमंडल दंडाधिकारी प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत यह आदेश जारी किया है. परीक्षा 9 और 10 सितंबर को चास अनुमंडल क्षेत्र के आयन डिजिटल जोन, ग्राम खमरबेंदी स्थित परीक्षा केंद्र पर होगी.

सुबह 9 से शाम 6 बजे तक दो पालियों में परीक्षा
यूजीसी-नेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी.
परीक्षा को देखते हुए केंद्र के आसपास सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई प्रतिबंध लागू किये हैं.
परीक्षा केंद्र के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर रोक
निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्र के 300 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ एकत्रित होने, भीड़ लगाने और अनावश्यक रूप से घूमने पर प्रतिबंध रहेगा.
ये भी पढ़ें: NGT की रोक के बावजूद गोमिया में अवैध बालू का खेल जारी, दिनदहाड़े ट्रैक्टरों से उठाव
इसके अलावा इस क्षेत्र में आग्नेयास्त्र, पारंपरिक हथियार, लाठी, डंडा, भाला, तीर-धनुष, फरसा, बरछा आदि लेकर चलने, प्रदर्शन करने या इस्तेमाल करने पर भी रोक रहेगी.
जुलूस, सभा और प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध
निषिद्ध क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जुलूस, रैली, सभा, धरना या प्रदर्शन का आयोजन नहीं किया जा सकेगा. परीक्षा केंद्र से जुड़े कर्मी, परीक्षार्थी, प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी को छोड़कर अन्य लोगों के निषिद्ध क्षेत्र में प्रवेश और अनावश्यक भ्रमण पर भी रोक रहेगी. किसी परीक्षार्थी को अनुचित सहायता या सहयोग देना भी प्रतिबंधित किया गया है.
9 और 10 सितंबर को सुबह 7 बजे से लागू रहेगा आदेश
प्रशासन के अनुसार निषेधाज्ञा 9 और 10 सितंबर को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगी. प्रशासन ने लोगों से परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए