बोकारो में सुबह 8 से 9 बजे भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण की तैयारी, DTO ने ट्रैफिक डीएसपी को दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बीएसएल की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में नया मोड़ से सी-जेड गेट मार्ग पर सुबह 8 से 9 बजे तक भारी वाहनों के कारण जाम की समस्या. डीटीओ ने ट्रैफिक पुलिस को सुरक्षा के निर्देश दिए.

विज्ञापन

बोकारो. नया मोड़ से सी-जेड गेट मुख्य मार्ग पर सुबह के समय भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने की तैयारी शुरू हो गयी है. बोकारो विधायक के मीडिया प्रभारी कुंज बिहारी पाठक के पत्र पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) मारूति मिंज ने संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी अजय प्रसाद को पत्र जारी किया है.

विज्ञापन
Image

पत्र में कहा गया है कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन होता है. इसी समय बीएसएल कर्मी जनरल शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जाते हैं. भारी वाहनों के साथ बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया वाहनों और पैदल बीएसएल कर्मचारियों के आवागमन से इस दौरान यातायात जाम की स्थिति बनती है. साथ ही सड़क दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

यातायात पुलिस की तैनाती का निर्देश

DTO ने ट्रैफिक डीएसपी को निर्देश दिया है कि सुबह के व्यस्त समय में जरूरत के अनुसार यातायात पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था की जाये. इसका उद्देश्य वाहनों के आवागमन को सुचारू बनाए रखना और जाम की स्थिति को नियंत्रित करना है.

ये भी पढ़ें: NGT की रोक के बावजूद गोमिया में अवैध बालू का खेल जारी, दिनदहाड़े ट्रैक्टरों से उठाव

इसके अलावा भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा गया है.

वैकल्पिक मार्ग तलाशने का निर्देश

पत्र में स्थल निरीक्षण के बाद भारी वाहनों के लिए किसी वैकल्पिक मार्ग की संभावना तलाशने को कहा गया है. निरीक्षण के बाद उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग का सुझाव जिला परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

सुबह 8 से 9 बजे के बीच बीएसएल कर्मचारियों की आवाजाही अधिक रहने के कारण नया मोड़ से सी-जेड गेट मार्ग पर यातायात व्यवस्था को लेकर यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola