छाया क्यों बनती है, वस्तुएं क्यों तैरती हैं? कसमार में बच्चों ने सवालों से खोजे विज्ञान के जवाब

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में विज्ञान एवं गणित सर्कल का आयोजन किया गया. बच्चों को पारंपरिक कक्षा शिक्षण से हटकर गतिविधि आधारित तरीके से विषय समझाने का लक्ष्य था.

विज्ञापन

बोकारो. कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं गणित सर्कल का आयोजन किया गया. सुभद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) के संयुक्त तत्वावधान में हुई गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कक्षा शिक्षण से अलग व्यावहारिक और गतिविधि आधारित तरीके से विज्ञान व गणित समझने का अवसर देना था. कार्यक्रम में खेल, प्रयोग, सवाल-जवाब और समूह गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

विज्ञापन

रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़े सवाल

जिला समन्वयक बोकारो शमीना खातून के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन साधन सेवी आरपी विजय कुमार रॉय ने गणित और राज कुमार ने विज्ञान विषय के लिए किया. गतिविधि की शुरुआत रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सवालों के साथ हुई. विद्यार्थियों से पूछा गया कि आसपास की गतिविधियों में गणित का इस्तेमाल कहां-कहां होता है, वस्तुएं पानी में क्यों तैरती या डूबती हैं और छाया कैसे बनती है.

सवालों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करने और स्वयं विचार कर उत्तर खोजने के लिए प्रेरित किया गया. इससे बच्चों में विषयों को रटने के बजाय उनके पीछे के कारणों को समझने पर जोर दिया गया.

खेल और पहेलियों से समझी गणित

गणित सर्कल में संख्या और पैटर्न आधारित खेल, गणितीय पहेलियां, मानसिक गणना तथा तार्किक सवाल कराये गये. गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों ने समूह में हिस्सा लिया और सवालों को हल करने का प्रयास किया. आयोजकों के अनुसार, इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को गणितीय अवधारणाओं को सहज तरीके से समझने के साथ तार्किक क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है.

बच्चों को गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

विद्यालय के प्रधानाचार्य फारूक अंसारी ने विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक सहगामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने गणित और विज्ञान के दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन विषयों को प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से समझना विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकता है.

कार्यक्रम के संचालन में नजरुल इस्लाम और परमेश्वर बेसरा ने भी सहयोग किया. विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया.

ये भी पढ़ें: बीएसएल के कोक ओवन विभाग में सुरक्षा नुक्कड़ नाटक से दिया सुरक्षित कार्य का संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola