अपहरण व दुष्कर्म मामले का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अपहरण व दुष्कर्म मामले का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
नावाडीह. बाराडीह पंचायत की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने का मामला नावाडीह थाना में दर्ज किया गया है. मामला दर्ज हुए 36 घंटा बाद भी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने मंगलवार को छात्रा को मेडिकल जांच के लिए बोकारो भेजा. बुधवार को तेनुघाट न्यायालय में बयान कराया जायेगा. छात्रा के पिता ने कहा कि 21 अप्रैल को गांव के स्कूल में पुत्री सातवीं कक्षा में पढ़ाई करने गयी थी. लौटने के क्रम में गिरिडीह जिला डुमरी थाना क्षेत्र के नावाटांड़ निवासी इसराउल अंसारी उसे बहला कर मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के खरपोका गांव ले गया और दुष्कर्म किया. मामले की जानकारी वहां के मुखिया को मिली तो उसे को खुखरा ओपी पहुंचाया. पुलिस द्वारा सूचना देने पर वहां पहुंचे तथा पुत्री को लेकर नावाडीह थाना पहुंचे. नावाडीह थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि आरोपी को शीघ्र जेल भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










