Bokaro News : गोमिया में वज्रपात से युवक की मौत
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया प्रखंड अंतर्गत लावालौंग (कुंदा) के नकटीगढ़ा में बुधवार की शाम को वज्रपात से उमेश कुमार महतो (31वर्ष) की मौत हो गयी.
विज्ञापन
महुआटांड़, गोमिया प्रखंड अंतर्गत लावालौंग (कुंदा) के नकटीगढ़ा में बुधवार की शाम को वज्रपात से उमेश कुमार महतो (31वर्ष) की मौत हो गयी. वह बकरी चरा रहा था. इसी दौरान घटना हुई. परिवार में पत्नी सहित दो छोटी बच्चियां हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर जगेश्वर बिहार थाना की पुलिस पहुंचीं और शव का पंचनामा करने में जुटी थी. ग्रामीणों ने सीओ आफताब आलम को घटना की सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










