Bokaro News : बैदकारो में लगेगी पूर्व मंत्री लालचंद महतो की प्रतिमा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बैदकारो में लगेगी पूर्व मंत्री लालचंद महतो की प्रतिमा

Bokaro News : बैदकारो मंत्री मोड़ के समीप झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री स्व लालचंद महतो की प्रतिमा लगाने को लेकर सोमवार को भूमि पूजन किया गया.

विज्ञापन

गांधीनगर, बैदकारो मंत्री मोड़ के समीप झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री स्व लालचंद महतो की प्रतिमा के निर्माण को लेकर सोमवार को भूमि पूजन किया गया. इस आदमकद प्रतिमा का निर्माण सीसीएल बीएंडके एरिया की ओर से लगभग छह लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सीसीएल अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल हुए. एचएमकेयू के प्रदेश महासचिव इंद्रदेव महतो ने कहा कि स्व महतो हमेशा राज्य तथा क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर रहे. उन्होंने जात-पात की राजनीति पर विश्वास नहीं किया. सभी को साथ लेकर चलते थे. वर्ष 1977 में डुमरी से 26 वर्ष की उम्र में पहली बार विधायक बने थे. उन्होंने मंत्री रहते 3000 गांवों का विद्युतीकरण कराया था.

बनारस से बन कर आयेगी प्रतिमा

कारो पीओ सुधीर सिन्हा और कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि स्व महतो सभी लोगों को साथ लेकर चलते थे और पीड़ितों की आवाज बने. चेतलाल महतो ने कहा कि प्रतिमा बनारस से बन कर आयेगी और तीन माह के अंदर प्रतिमा को स्थापित किया जायेगा. मौके पर श्रमिक प्रतिनिधि किशोर कुमार, बन्नू महतो, मदन वर्मा, कैलाश ठाकुर, पूर्व मुखिया ललन सिंह, कारो मैनेजर चिंतामणि मांझी, भोला सिंह, संजय सिंह, शमसुल हक, हैदर अली, रामेश्वर महतो, अर्जुन पासवान, मनोज ठाकुर, कार्तिक महतो, बासुदेव महतो, बीरू हरि, मो अमीन, बैजनाथ महतो, धनेश्वर महतो, रंगनाथ चौबे, मदन ठाकुर, अर्जुन चौबे, मो राशिद, प्रदीप महतो, टेकलाल महतो, सुखदेव महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola