Bokaro News : बच्चे ने डीसी से कहा-सर, मेरी कॉपी को चूहे ने खा ली…
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : डीसी ने प्राथमिक विद्यालय रिजनल हॉस्पिटल फुसरो का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
डीसी अजय नाथ झा ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रिजनल हॉस्पिटल फुसरो का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, कक्षा संचालन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. इस क्रम में
विद्यालय के बरामदे में बेंच पर बैठे बच्चों की कॉपियां पलट-पलट कर देखने लगे. बच्चों से पढ़ाई के बारे में भी पूछा. इस दौरान एक छात्र सूरज की कॉपी पर पड़ी, जिसके कई पन्ने फटे हुए थे. डीसी से पूछा तुम्हारी कॉपी क्यों फटी है? सूरज कुछ क्षण चुप रहा, फिर बोला सर मेरी कॉपी को चूहे ने खा लिया है. डीसी ने उपस्थित बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ को तत्काल बच्चों को कॉपियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित पदाधिकारी को स्कूल बैग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा.
विद्यालय की अव्यवस्था पर जतायी नाराजगीनिरीक्षण के दौरान विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं और संचालन व्यवस्था की कमी सामने आयी. इस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए बेरमो बीडीओ को निर्देश दिया कि बच्चों का पठन-पाठन कार्य अविलंब समीप के सामुदायिक केंद्र में अस्थायी रूप से शिफ्ट कराया जाये. डीइओ जगरनाथ लोहरा को
विद्यालय भवन की मरम्मत से संबंधित प्रस्ताव अविलंब जिला मुख्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










