Bokaro News : बोकारो में सक्रिय है चेन स्नेचिंग करने वाला महाराष्ट्र का गिरोह

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में सक्रिय है चेन स्नेचिंग करने वाला महाराष्ट्र का गिरोह

Bokaro News : बोकारो में चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधियों में नया नाम महाराष्ट्र का जुड़ गया है.

विज्ञापन

बोकारो में चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधियों में नया नाम महाराष्ट्र का जुड़ गया है. 12 मई की रात को सीआइडी के एक वरीय अधिकारी की ननद से सिटी सेंटर में चेन छिनतई करने वाले शख्स की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है. गिरफ्तार भारत भारत गुरुदास वासवाणी के पूछताछ के बाद बोकारो पुलिस चौकन्ना हो गयी है. भारत मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और आपराधिक गैंग से जुड़ा है. यह गैंग महाराष्ट्र के अमरावती सहित कई जिलों में चोरी-छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता है.

गया में गिरोह के सदस्यों ने बना रखा ठिकाना

गैंग के कई सदस्य इन दिनों अपने परिवार के साथ बिहार के गया में डेरा डाले हुए हैं. गैंग के बाइकर्स सदस्य बिहार व झारखंड के कई शहरों में घूम रहे हैं. भारत बाइक (बीआर 02 बीजेड – 8727) चला कर बिहार के गया से बोकारो पहुंचा और चेन स्नेचिंग की शुरुआत कर दी. चेन स्नेचिंग के बाद बाइक से भागने के क्रम में उसी बाइक फिसल गयी. पीड़ित महिला के हल्ला के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. बाद में पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

भारत से पूछताछ के बाद बोकारो पुलिस छिनतई व चेन स्नेचिंग के कई मामलों के उद्भेदन में जुटी है. भारत के मोबाइल के जरिये गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों को तलाशने में जुटी है. बोकारो पुलिस की टीम झारखंड व बिहार के कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है. बोकारो में रहने वाले दूसरे प्रदेशों के संदिग्ध युवक व युवती रडार पर हैं. जरूरत के अनुसार उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही सभी का सत्यापन किया जा रहा है.

बिना पुलिस वेरिफिकेशन नहीं दें किसी को आवास : सिटी डीएसपीसिटी डीएसपी आलोक रंजन ने आमलोगों से अपील की है कि लोग अपना आवास किराया पर आवास देने में सावधानी बरते. बिना पुलिस वेरिफिकेशन के आवास किसी भी व्यक्ति को नहीं दे. साथ ही किरायेदार का आधार कार्ड व आवास दिलाने वाले व्यक्ति का ब्यौरा निश्चित रूप से अपने पास रखें. साथ ही नजदीकी थाना को भी एक कॉपी उपलब्ध करायें.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola