Bokaro News : आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में 746 बच्चों का होगा एडमिशन

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : आरटीइ के तहत निजी स्कूलों में 746 बच्चों का होगा एडमिशन

Bokaro News : बोकारो के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 746 बच्चों का एडमिशन होगा.

विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार (आरटीइ) अधिनियम के तहत जिला के 51 मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 746 बच्चों का एडमिशन नर्सरी से पहली कक्षा तक में होगा. इसके लिए 2600 आवेदन आये हैं. शिक्षा विभाग ने आवेदनों की जांच शुरू कर दी है. ऑनलाइन लॉटरी से पहले सीआरपी की ओर से घर की दूरी सत्यापन किया जा रहा है, ताकि पात्र बच्चों को योजना का लाभ मिल सके. डीएसइ डॉ अतुल कुमार चौबे ने बताया कि आवेदनों की जांच प्रक्रिया पारदर्शी होगी. आरटीइ के तहत प्राइवेट स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं. स्कूलों को इन बच्चों की फीस सरकार देती है. योजना के तहत तीनसे सात वर्ष तक के बच्चों का एडमिशन होगा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola