25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

????? ?? ?????? ??? ?????

अफवाह पर परेशान रही पुलिस बोकारो. सोना मिलने की अफवाह पर सेक्टर 12 पुलिस शनिवार को काफी परेशान रही. पुलिस ने सेक्टर 12 पेंटाकॉस्टल स्कूल के पास कचड़ा फेंकने वाले स्थान पर काफी खोजबीन की. कई घंटे तक खोजबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला. लगभग दो घंटे तक खोजबीन करने के बाद पुलिस वापस […]

अफवाह पर परेशान रही पुलिस बोकारो. सोना मिलने की अफवाह पर सेक्टर 12 पुलिस शनिवार को काफी परेशान रही. पुलिस ने सेक्टर 12 पेंटाकॉस्टल स्कूल के पास कचड़ा फेंकने वाले स्थान पर काफी खोजबीन की. कई घंटे तक खोजबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला. लगभग दो घंटे तक खोजबीन करने के बाद पुलिस वापस लौट गयी. उल्लेखनीय है कि इन दिनों सेक्टर 12 पुलिस को अफवाह से काफी परेशानी हो रही है. दो दिन पूर्व रात के समय किसी व्यक्ति ने थाना के फोन पर जानकारी दी कि सेक्टर 12 पुल के पास गरगा नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है. इस सूचना पर भी पुलिस रात के समय कई घंटे तक शव खोजने में परेशान रही. अफवाह फैला कर पुलिस को परेशान करने वाले व्यक्ति की तलाश में सेक्टर 12 पुलिस जुट गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें