Bokaro News : ट्रेन से 5.58 लाख का गांजा जब्त

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ट्रेन से 5.58 लाख का गांजा जब्त

Bokaro News : भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन से 11.170 किलो गांजा बरामद किया गया.

विज्ञापन

आरपीएफ बोकारो ने भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन से नीले रंग के एक ट्रॉली बैग से 11.170 किलो गांजा बरामद किया है. इसकी कीमत लगभग 5,58,500 रुपये है. आरपीएफ बोकारो पोस्ट के कमांडर संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को ऑपरेशन नारकोस के तहत अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान टी/नंबर 18403 नंबर की ट्रेन बीकेएससी स्टेशन पहुंची और एस-8 व जीएस कोच के बीच एक नीले रंग का ट्रॉली बैग लावारिस हालत में पड़ा मिला. बैग को प्लेटफार्म नंबर एक में उतारा गया और बोकारो रेलवे स्टेशन में तैनात आरपीएफ अधिकारियों, जीआरपी बोकारो और पीसी/आरपीएफ/बीकेएससी को सूचना दी गयी. ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर गांजा के चार पैकेट मिले. जब्त किया गया गांजा जीआरपी बोकारो को सौंप दिया गया.

स्टेशन परिसर में आरपीएफ ने चलाया अभियान

बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों के आवागमन की व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आरपीएफ की ओर से सोमवार को निरीक्षक प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसके तहत दिव्यांग जनों के लिए चिन्हित स्थान को अनधिकृत वाहनों से मुक्त कराया गया. बिना अनुमति खड़ी गाड़ियों को हटाया तथा संबंधित चालकों को सख्त चेतावनी दी. अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन परिसर में निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों की पार्किंग की अनुमति है.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola