Bokaro News : नया मोड़ बस पड़ाव से 47 किलो गांजा जब्त

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : नया मोड़ बस पड़ाव से 47 किलो गांजा जब्त

Bokaro News : बोकारो के निजी बस पड़ाव से 47 किलो गांजा जब्त किया गया.

विज्ञापन

नया मोड़ निजी बस पड़ाव में बीएस सिटी थाना की पुलिस ने नौ मई की देर रात को छापा मार कर सात लाख रुपये का 47 किलो गांजा जब्त किया. यह गांजा ओड़ीसा से लाकर बोकारो के रास्ते बिहार में खपाने की योजना थी. गांजा के सभी पैकेट को बोरे में बंद कर पवन सूत बस पड़ाव के पास रखा गया था. बोरे के बारे में लोगों को बताया गया था कि इसमें स्नैक्स है. बिहार के आरा भेजना है. छापेमारी के वक्त पुलिस के हाथ तस्कर नहीं लगे, लेकिन दो तस्करों की पहचान पुलिस ने कर ली है. बीएस सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है. बीएस सिटी थाना में सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि गांजा तस्करी की गुप्त सूचना एसपी नाथू सिंह मीणा को मिली थी. इसके बाद छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गयी. दोनों फरार तस्करों की तलाश की रही है. दोनों को जल्द धर लिया जायेगा.

छापेमारी दल में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, पुअनि महती बोयपाय, पुअनि नीरज सेठ, सअनि भरत नायक, हवलदार विगावन सिंह, आरक्षी मदन प्रसाद, योगेंद्र कुमार रजक, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार शामिल थे.

ओडिशा से बोकारो के रास्ते बिहार पहुंचती है गांजा की खेप

गांजा की तस्करी के लिए बोकारो का हर बार इस्तेमाल किया जाता है. हर बार ओडिसा से गांजा तस्करी कर बोकारो पहुंचायी जाती है. इसके बाद बोकारो में तय होता है कि कब और किस रास्ते से गांजा को बिहार में कहां-कहां पहुंचाना है. गांजा की खेप ट्रेन व बस के जरिये ओडिसा से चल कर बोकारो के रास्ते बिहार पहुंचती है. बोकारो में सभी गिरफ्तार तस्कर का ओडिसा व बिहार कनेक्शन सामने आया है. शनिवार को नयामोड़ बस पड़ाव से बरामद गांजा का कनेक्शन भी ओडिसा का है, जिसे बोकारो के रास्ते बिहार के विभिन्न जिलों में खपाना था. छह मार्च 2023 को चास पुलिस ने 32 किलो गांजा पकड़ा. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर सेक्टर वन व मखदुमपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया. नौ सितंबर 2023 को आरपीएफ बोकारो ने बोकारो स्टेशन पर भुनेश्वर धनबाद एक्सप्रेस में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान एक युवक व एक युवती के पास से ट्रॉली बैग में रखा 22 पैकेट में सील किया 40 किलो गांजा बरामद किया था. दोनों युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया. दो अप्रैल 2025 को चास पुलिस ने चास में अभियान चला कर दो युवकों को दो किलो गांजा के साथ पकड़ा था. बीएस सिटी पुलिस ने सात दिसंबर 2025 को चास के प्रभात कॉलोनी में छापेमारी की. इसमें 40 किलो गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola