ePaper

3,64,593 किलो चना दाल का होगा मुफ्त वितरण

Updated at : 28 Apr 2024 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
3,64,593 किलो चना दाल का होगा मुफ्त वितरण

मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना के तहत मिलेगा लाभ

विज्ञापन

बोकारो.

मुख्यमंत्री चना दाल वितरण योजना के तहत बोकारो जिला के राशन कार्ड धारियों को मुफ्त में चना दाल मिलेगा. जिला में 3,64,593 किलो चना दाल का मुफ्त में वितरण इसी माह से शुरु होगा. इससे पहले 01 रूपया प्रति किलो की दर से चना दाल का वितरण लाभुकों को होता था. नवंबर 2023 से चना दाल वितरण का बैकलॉग लगा हुआ था. अब वितरण शुरू होगा. विभागीय जानकारों की माने तो वितरण के लिए दाल का आवंटन हो चुका है. दाल का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. अगले कुछ दिनों में जांच रिपोर्ट आने के बाद दाल का वितरण शुरू हो जायेगा. दाल का वितरण पीएचएच, एएवाई व ग्रीन राशन कार्ड के लाभुकों के बीच प्रति कार्डधारी एक किलो के हिसाब से होगा.

चास प्रखंड में है सबसे ज्यादा लाभुक :

जिला में योजना का लाभ 364593 राशन कार्ड धारी लाभुक को मिलेगा. जिला में सबसे ज्यादा लाभुक चास प्रखंड में हैं. चास में 71682 लाभुक हैं, वहीं बेरमो में 13617, बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र में 34277, चंदनकियारी में 46742, चंद्रपुरा 22883, चास ननि क्षेत्र 24208, गोमिया 46488, जरीडीह 21063, कसमार प्रखंड 19498, नावाडीह प्रखंड 29441, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में 24714 व फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 9980 लाभुकों के बीच एक-एक किलो चना दाल का मुफ्त वितरण होगा.

डीएसओ शालिनी खलको ने कहा कि अप्रैल माह से चना दाल का वितरण होगा. फिलहाल दाल को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. टेस्ट के बाद लोगों के बीच वितरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola