भोजपुरी को लेकर झारखंड सरकार गंभीर : सरयू

Updated at : 26 Jan 2015 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी को लेकर झारखंड सरकार गंभीर : सरयू

बोकारो : भोजपुरी भाषा को लेकर झारखंड सरकार गंभीर है. यह सिर्फ भाषा नहीं बल्कि जुड़ाव का एक माध्यम है. यह कहना है झारखंड प्रदेश भोजपुरी परिवार के अध्यक्ष सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का. वह रविवार को झारखंड प्रदेश भोजपुरी परिवार कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. […]

विज्ञापन
बोकारो : भोजपुरी भाषा को लेकर झारखंड सरकार गंभीर है. यह सिर्फ भाषा नहीं बल्कि जुड़ाव का एक माध्यम है. यह कहना है झारखंड प्रदेश भोजपुरी परिवार के अध्यक्ष सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का.
वह रविवार को झारखंड प्रदेश भोजपुरी परिवार कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. श्री राय ने कहा : भाषा को बढ़ावा देने के लिए भोजपुरी समाज को आगे आना होगा, तब ही भाषा का सही विकास होगा. मॉडर्न कहलाने के लिए अपनी भाषा को नहीं भूलना चाहिए. वीरता के लिए रंगनाथ उपाध्याय को सम्मानित किया गया.
आठवीं अनुसूची में शामिल होगा भोजपुरी : गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा : भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए केंद्र सरकार से बात होगी. इस भाषा से आपसी सद्भाव व प्यार झलकता है.
एसपी जितेंद्र सिंह ने कहा : भोजपुरी सिर्फ भाषा नहीं बल्कि समृद्ध संस्कृति का परिचायक है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बोकारो जिला अध्यक्ष दयानिधि राज ने किया. कहा : भाषा ही हमारा परिचय देता है. परिवार के प्रधान महासचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा : जल्द ही बोकारो में परिवार का स्थायी कार्यालय होगा. कार्यक्रम का संचालन बीबीएल श्रीवास्तव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन उमेश सिंह ने किया.
ये थे मौजूद थे : पूर्व विधायक समरेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र सिंह, सहदेव साव, मनीष टोप्पो, सेफी के महासचिव सह बोसा के अध्यक्ष एके सिंह, पीएन पांडेय, एके सिंह, यूपी सिंह, आरसी पासवान, शंकर भोजपुरिया, कुमार अमित, लाखन सिंह, आरडी सिंह, सुरेश सिंह, अवध बिहारी सिंह, रविन्द्र सिंह, विवेक सिंह, सुरेश सिंह, नारायण त्रिपाठी, बहादुर यादव, महेंद्र शर्मा, शत्रुघ्न सिंह, शिवशंकर यादव, रतनदेव सिंह समेत कई मौजूद थे. कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola