जरीडीह के बाइक सवार की मौत, चार लोग जख्मी

Updated at : 17 Feb 2020 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
जरीडीह के बाइक सवार की मौत, चार लोग जख्मी

बालीडीह : बालीडीह थाना के निकट फोरलेन पर हाइवा ने अपने आगे जा रहे एक बाइक को रौंदते हुए एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. इसमें एक की मौत हो गयी, जबकि चार जख्मी हो गये. घटना के बाद घायलों को बालीडीह पुलिस व स्थानीय […]

विज्ञापन

बालीडीह : बालीडीह थाना के निकट फोरलेन पर हाइवा ने अपने आगे जा रहे एक बाइक को रौंदते हुए एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. इसमें एक की मौत हो गयी, जबकि चार जख्मी हो गये.

घटना के बाद घायलों को बालीडीह पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया. घटना में जरीडीह थाना क्षेत्र के टांड़ मोहनपुर निवासी बाइक (जेएच 09 एई 9916) सवार 64 वर्षीय नरेश प्रसाद व स्कूल बालीडीह मुस्लिम मोहल्ला निवासी ऑटो सवार 26 वर्षीय सोनू राय को बीजीएच में भर्ती कराया गया.
यहां नरेश प्रसाद की मौत हो गयी, जबकि सोनू राय की हालत गंभीर है. इसके अलावा करहरिया निवासी ऑटो चालक रफाकत अंसारी (25), ऑटो सवार स्कूल बालीडीह निवासी शिव करण केवट (21) तथा लक्ष्मी देवी (40) पति लालदेव केवट को घायल हुए. इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के बाद से हाइवा छोड़कर चालक फरार हो गया. बालीडीह पुलिस तीनों गाड़ियां जब्त कर मामले की जांच जुट गयी है.
हाइवा ने बाइक को सौ फुट घसीटा : प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया : जैनामोड़ की ओर से एक ऑटो (जेएच 09 एएल 5675) और उसके पीछे बाइक (जेएच 09 एई 9916) बोकारो की ओर जा रही थी. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही हाइवा (जेएच 09 एडी 6797) ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार समेत हाइवा के आगे फंस गयी. इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते हाइवा ने ऑटो में जोरदार टक्कर मारी. बताया जाता है कि हाइवा, बाइक को घसीटते हुए करीब सौ फुट तक ले गयी. इधर ऑटो पलट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola