ePaper

झामुमो नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज

Updated at : 24 Dec 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज

यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का है आरोप बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के खिलाफ स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज करायी गयी है. शिकायतवाद सेक्टर दो सी आवास संख्या 04-300 निवासी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य शशि कुमार वर्मा ने दर्ज […]

विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का है आरोप

बोकारो : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के खिलाफ स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज करायी गयी है. शिकायतवाद सेक्टर दो सी आवास संख्या 04-300 निवासी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य शशि कुमार वर्मा ने दर्ज करायी है.
शशि के अनुसार, गत 18 दिसंबर को हेमंत सोरेन पाकुड़ की चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भ्रामक, असत्य व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी छवि को धूमिल की है. हेमंत सोरेन के इस भाषण को सभी न्यूज चैनल व अखबारों में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था.
श्री सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए कहा था की भाजपा के लोग भगवा वस्त्र पहनकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते है. श्री सोरेने के उक्त ब्यान से योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है साथ ही उनके मान-सम्मान की भी हानि हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola