ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो जख्मी

Updated at : 16 Nov 2019 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो जख्मी

चास : एनएच-23 फोरलेन स्थित बांधगोड़ा चौक के पास शुक्रवार को एक ट्रक (जेएच02यू-4607) ने बाइक (जेएच09डब्ल्यू-8069) को पीछे से टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगों ने हो-हल्ला कर ट्रक को रुकवाया. ट्रक के नीचे बाइक फंसी हुई थी, जिसक पर सवार दोनों व्यक्ति दबे […]

विज्ञापन

चास : एनएच-23 फोरलेन स्थित बांधगोड़ा चौक के पास शुक्रवार को एक ट्रक (जेएच02यू-4607) ने बाइक (जेएच09डब्ल्यू-8069) को पीछे से टक्कर मार दी. इससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगों ने हो-हल्ला कर ट्रक को रुकवाया. ट्रक के नीचे बाइक फंसी हुई थी, जिसक पर सवार दोनों व्यक्ति दबे हुए थे.

लोगों ने दोनों को किसी तरह से निकाला और तुरंत एक वाहन से अस्पताल भेजवाया. दोनों युवकों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. दोनों चास मु. थाना क्षेत्र के मामरकुदर के बताये जा रहे हैं. हालांकि पहचान नहीं हो पायी है. घटना के बाद चालक व खलासी दोनों भाग गये.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक आइटीआइ मोड़ की ओर से नया मोड़ की ओर जा रही थी. बांधगोड़ा चौक के पास तेजी से चल रही ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी. लोगों ने ट्रक व बाइक को अपने कब्जे में लेकर पिंड्राजोरा पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola