ePaper

बोकारो : बीएसएल के 2028 अधिकारियों को मिलेंगे 15 करोड़ रुपये!

Updated at : 01 Oct 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : बीएसएल के 2028 अधिकारियों को मिलेंगे 15 करोड़ रुपये!

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के 2,028 सहित सेल के 11,977 अफसरों के लिए खुशखबरी है. बीएसएल अधिकारियों के खाते में 15 करोड़ रुपया आयेगा! उनके खातों में पीआरपी की राशि दीपावली के पहले पहुंच जायेगी. सेल वित्त वर्ष 2018-19 में मुनाफा में रहा है. इसको देखते हुए अधिकारियों को पीआरपी मिलना तय है. बीएसएल […]

विज्ञापन
बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट के 2,028 सहित सेल के 11,977 अफसरों के लिए खुशखबरी है. बीएसएल अधिकारियों के खाते में 15 करोड़ रुपया आयेगा! उनके खातों में पीआरपी की राशि दीपावली के पहले पहुंच जायेगी. सेल वित्त वर्ष 2018-19 में मुनाफा में रहा है. इसको देखते हुए अधिकारियों को पीआरपी मिलना तय है.
बीएसएल कर्मियों के बोनस पर फैसला 03 अक्टूबर को होने की संभावना है. इसके बाद अफसरों के पीआरपी की गणना को अंतिम रूप दिया जायेगा. बीएसएल अधिकारियों को इस बार 21 हजार से 1.10 लाख रुपये तक पीआरपी मिलना है. इसको लेकर अफसरों में खासा उत्साह है.
गणना करने के बाद अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि बोनस पर मुहर लगते ही प्रबंधन खुद ही पीआरपी की राशि उनके खाता में डाल देगा. इसके लिए अब अलग से प्रबंधन से मांग करने की जरूरत नहीं है. उधर, पीआरपी के मुद्दे पर सेल-सेफी की बैठक दुर्गा पूजा के पहले या बाद में हो सकती है. सेफी पीआरपी के लिए लंबे समय से प्रयासरत है.
11,977 अधिकारियों में बंटेगा 166.9 करोड़
सेल के 11,977 अधिकारियों में करीब 166.9 करोड़ रुपये बांटा जायेगा. इसमें बीएसएल के 2,028 अफसरों में लगभग 15 करोड़ रुपये बांटा जाना है.
इस तरह से अधिकारियों को इस बार पीआरपी के तौर पर बड़ी रकम मिलेगी, यह उम्मीद की जा रही है. उधर, इंसेंटिव राशि की कटौती के कारण जिन अधिकारियों को पिछले कुछ सालों से पीआरपी की राशि नहीं मिल रही थी. इस बार उनको भी उम्मीद है कि पीआरपी उनके हिस्से भी आयेगी. सेल-सेफी की बैठक अक्तूबर माह में होने वाली है. बैठक में बोसा पीआरपी के भुगतान की मांग को जोरदार ढंग से रखेगा.
एके सिंह, अध्यक्ष-बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola