150 से अधिक मकान-दुकान हटाये गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बोकारो एयरपोर्ट निर्माण के लिए दूसरे दिन गुरुवार को भी सेक्टर 12 मोड़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया. 150 से अधिक अस्थायी दुकान-मकान पर डोजरिंग की गयी. इसके लिए एक बुलडोजर व दो जेसीबी (डबल साइड) लगायी गयी थी. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ अभियान दोपहर दो बजे तक चला. मौके की […]
विज्ञापन
बोकारो : बोकारो एयरपोर्ट निर्माण के लिए दूसरे दिन गुरुवार को भी सेक्टर 12 मोड़ क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया. 150 से अधिक अस्थायी दुकान-मकान पर डोजरिंग की गयी. इसके लिए एक बुलडोजर व दो जेसीबी (डबल साइड) लगायी गयी थी. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ अभियान दोपहर दो बजे तक चला. मौके की नजाकत को समझते हुए जिला प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल व होमगार्ड के जवान तैनात किये गये थे. चास सीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन समेत बीएसएल के आला अधिकारियों के देखरेख में अभियान चलाया गया.
बर्बादी, गुस्सा, फिर आंसू : क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की बात लंबे अरसे से चल रही थी. 28 अगस्त को अभियान शुरू करने के पहले भी लोगों को नोटिस दिया गया था. कुछ लोगों ने आशियाना हटा लिया, जबकि ज्यादातर लोगों ने नोटिस को नजरअंदाज कर दिया. अंतत: आंखों के सामने आशियाना को गिराने का सिलसिला शुरू हुआ. गिरते भवन को देखकर लोग गुस्सा प्रकट कर रहे थे. प्रशासन से अपने स्तर से फरियाद भी की जा रही थी. जैसे ही डोजर घर के पास जाता और घर को गिराता लोगों की आंख भींग रही थी.
आधार कार्ड, वोटर कार्ड, उज्जवला योजना… फिर भी हम कौन : अतिक्रमण हटाओ अभियान में गिरते आशियाना के साथ लोग सवाल भी खड़ा कर रहे थे. आधार कार्ड, वोटर आइडी कार्ड समेत कई सरकारी दस्तावेज दिखाते हुए लोग दर्द बयां कर रहे थे कि 40-50 साल से यहां रह रहे हैं, सरकार उज्ज्वला योजना का लाभ दे रही है. फिर भी बोला जा रहा है कि हमलोगों ने अतिक्रमण किया है. सरकार दावा करती है कि हटाने के पहले बसाने की व्यवस्था होगी. लोगों ने सरकार के हर दावा को खोखला बताया. रोती बिलखती आंख अभियान के खिलाफ कई सवाल कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










