झारखंड : डुमरीगोड़ा में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, खेत से बरामद हुआ शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो (झारखंड) : बोकारो जिला के डुमरीगोड़ा से 50 वर्षीय बड़कू मांझी का शव एक खेत से बरामद किया गया है. वह मुखिया लालमांडी के यहां पिछले 15 वर्षों से काम करता था. बड़कू मांझी का शव मुखिया के भाई के खेत से बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि उसके गरदन पर धारदार […]
विज्ञापन
बोकारो (झारखंड) : बोकारो जिला के डुमरीगोड़ा से 50 वर्षीय बड़कू मांझी का शव एक खेत से बरामद किया गया है. वह मुखिया लालमांडी के यहां पिछले 15 वर्षों से काम करता था. बड़कू मांझी का शव मुखिया के भाई के खेत से बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि उसके गरदन पर धारदार हथियार से वार किया गया है.
हत्या से पूरे गांव में दहशत है. हत्यारे को ढूंढ़ने के लिए पुलिस खोजी कुत्ते का सहारा ले रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद चास एसडीपीओ बाह्यमन टूटी पहुंच गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक कल काम पर आने के बाद अपने घर नहीं गया था. उसके परिजन हत्यारे को गिरफ्तार कर उसे सजा देने की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










