जल संरक्षण को सीआइएसएफ ने निकाली प्रभात फेरी

बोकारो :जल बचाओ… जीवन बचाओ… जल है तो कल है… तख्तियों के साथ सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई की ओर से सोमवार को जल संरक्षण को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी सीआइएसएफ बीएसएल इकाइ लाइन से शुरू होकर बिरसा चौक, नया मोड़ होते हुए पुन: इकाइ लाइन पहुंची. फेरी का नेतृत्व सीआइएसएफ डीआइजी सर्वश्रेष्ठ […]
बोकारो :जल बचाओ… जीवन बचाओ… जल है तो कल है… तख्तियों के साथ सीआइएसएफ बीएसएल बोकारो इकाई की ओर से सोमवार को जल संरक्षण को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी सीआइएसएफ बीएसएल इकाइ लाइन से शुरू होकर बिरसा चौक, नया मोड़ होते हुए पुन: इकाइ लाइन पहुंची. फेरी का नेतृत्व सीआइएसएफ डीआइजी सर्वश्रेष्ठ अंबष्ठ ने किया.
कहा : जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है. हमें जल संरक्षण के लिए सक्रियता पूर्वक कार्य करना चाहिए. प्रभात फेरी में बल सदस्य के अलावा बल संरक्षिका के महिला सदस्य व केंद्रीय विद्यालय वन के विद्यार्थी, शिक्षक व शिक्षिकाएं शामिल थी. विद्यार्थियों ने पोस्टर व बैनर के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










