फुसरो : ड्राइविंग सीखने के दौरान युवक ने बच्चे पर चढ़ायी कार, मौत

फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर के निकट मस्जिद कॉलोनी निवासी संजय सिंह के दस वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार की मौत रविवार को एक कार के चढ़ने से हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ढोरी ग्राउंड में करगली बाजार के स्व प्रदीप सिंह का पुत्र अविनाश कुमार अपने […]
फुसरो : बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर के निकट मस्जिद कॉलोनी निवासी संजय सिंह के दस वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार की मौत रविवार को एक कार के चढ़ने से हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ढोरी ग्राउंड में करगली बाजार के स्व प्रदीप सिंह का पुत्र अविनाश कुमार अपने कार से कार चलाना सीख रहा था.
तभी कार असंतुलित होकर ग्राउंड में खेल रहे हर्ष कुमार चढ़ गया. जिसके बाद ग्राउंड में मौजूद लोगों ने हर्ष को केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद लोगों ने कार को अपने कब्जे में रखा है और कार चालक फरार हो गया है.
केंद्रीय अस्पताल में लोगों की भीड़ जमी हुई है. शव को अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है. पुलिस के आने का इंतजार किया जा रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




