बीएसएल में नौकरी लगाने के नाम पर तीन लाख रु ठगने का आराेप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोकारो : बीएसएल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड निवासी अजय कुमार कैवर्त के खिलाफ सेक्टर चार थाना में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है. आरोप पश्चिम बंगाल के पुरूलिया, पाठक पथ निवासी आनंद कुमार झा ने लगाया है. […]
विज्ञापन
बोकारो : बीएसएल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी करने की शिकायत पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के बांधगोड़ा साइड निवासी अजय कुमार कैवर्त के खिलाफ सेक्टर चार थाना में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया है. आरोप पश्चिम बंगाल के पुरूलिया, पाठक पथ निवासी आनंद कुमार झा ने लगाया है.
उन्होंने कहा कि अभियुक्त ने उनके पुत्र को बीएसएल में नौकरी लगाने की बात कह कर दस लाख रुपये की मांग की. एडवांस के तौर पर तीन लाख रुपया दे दिया. अभियुक्त ने इसकी पावती रसीद भी दी और इसमें लिखा कि काम नहीं होने पर पैसा वापस कर देंगे. कई माह बाद भी पुत्र को नौकरी नहीं मिलने पर उन्होंने पैसा वापस मांगा तो वह टाल-मटोल करने लगा. अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजने पर अभियुक्त ने जान से मार देने की धमकी देकर रुपया वापस करने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










