साढ़े आठ टन अवैध लोहा लदा दो ट्रैक्टर जब्त, दो लोग गिरफ्तार

बोकारो : बालीडीह थाना की पुलिस ने अवैध लोहा लदे दो ट्रैक्टरों का जब्त कर दो अभियुक्तों को मंगलवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वाले अभियुक्तों में पेटरवार के खेतको निवासी ट्रैक्टर चालक विकास कुमार महतो व कल्याणेश्वरी इस्पात फैक्टरी के गार्ड विकास कुमार महतो शामिल हैं. बालीडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अपने […]
बोकारो : बालीडीह थाना की पुलिस ने अवैध लोहा लदे दो ट्रैक्टरों का जब्त कर दो अभियुक्तों को मंगलवार को जेल भेज दिया. जेल जाने वाले अभियुक्तों में पेटरवार के खेतको निवासी ट्रैक्टर चालक विकास कुमार महतो व कल्याणेश्वरी इस्पात फैक्टरी के गार्ड विकास कुमार महतो शामिल हैं.
बालीडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अपने बयान पर मामला दर्ज किया है. इसमें उक्त दोनों अभियुक्तों के अलावा दोनों ट्रैक्टर के मालिक, बियाड़ा स्थित कल्याणेश्वरी इस्पात फैक्टरी के प्रोपराइटर व पेटरवार निवासी राज कुमार महतो को अभियुक्त बनाया गया है. थानेदार के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वह कल्याणेश्वरी फैक्टरी गये थे.
इस दौरान फैक्टरी के बाहर ट्रैक्टर नंबर जेएच 09 एजे-4046 और एक बिना नंबर वाला ट्रैक्टर लगा हुआ मिला. दोनों ट्रैक्टरों पर लगभग साढ़े आठ टन अवैध लोहा लदा हुआ था. मौके पर विकास महतो और विनोद को पकड़ा गया. पूछताछ करने पर विनोद ने बताया कि पेटरवार निवासी राज कुमार महतो ने उक्त लोहा लोड कर फैक्टरी में खाली करने के लिए कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




