ePaper

मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप

Updated at : 07 Mar 2019 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप

बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ियाघुटू निवासी महिला शांति कुमारी ने स्थानीय महिला थाना में बुधवार को मामला दर्ज किया है. मामले में पति दयानंद विश्वकर्मा व दयानंद की महिला मित्र गढ़वा की नगरऊंटारी निवासी अंजलि कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है. महिला के अनुसार, उसका विवाह 16 अप्रैल 2003 को दयानंद के […]

विज्ञापन

बोकारो : बालीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गड़ियाघुटू निवासी महिला शांति कुमारी ने स्थानीय महिला थाना में बुधवार को मामला दर्ज किया है. मामले में पति दयानंद विश्वकर्मा व दयानंद की महिला मित्र गढ़वा की नगरऊंटारी निवासी अंजलि कुमारी को अभियुक्त बनाया गया है. महिला के अनुसार, उसका विवाह 16 अप्रैल 2003 को दयानंद के साथ हुआ था.

विवाह के बाद दो पुत्री व एक पुत्र हुआ. कुछ वर्षों के बाद पति का अवैध संबंध अंजलि कुमारी से हो गया. इस कारण दोनों मिलकर हमेशा गाली-गलौज व मारपीट कर घर छोड़ कर चले जाने का दबाव देने लगे. अभियुक्तों ने महिला को अपने बच्चों के साथ मायका चले जाने का दबाव दिया. गत 24 फरवरी को पति व पति का महिला मित्र घर में आये.

दोनों ने मायका से दो लाख रुपये लाने की मांग कर मारपीट कर बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया. आस-पड़ोस के लोगों ने जब विरोध जताया तो महिला को घर में घुसने दिया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola