जिला की सभी 81 शराब दुकानों की बंदोबस्ती पूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2019 6:13 AM
विज्ञापन
समाहरणालय के सभाकक्ष में इ-लॉटरी के माध्यम से हुई प्रक्रिया बोकारो : वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक के लिए बोकारो जिला की शराब दुकानों की बंदोबस्ती मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. ऑनलाइन इ-लॉटरी के माध्यम से उत्पाद विभाग के मुख्यालय रांची से बंदोबस्ती प्रक्रिया करायी गयी. जिले की सभी 81 शराब दुकानें […]
विज्ञापन
समाहरणालय के सभाकक्ष में इ-लॉटरी के माध्यम से हुई प्रक्रिया
बोकारो : वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक के लिए बोकारो जिला की शराब दुकानों की बंदोबस्ती मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में हुई. ऑनलाइन इ-लॉटरी के माध्यम से उत्पाद विभाग के मुख्यालय रांची से बंदोबस्ती प्रक्रिया करायी गयी. जिले की सभी 81 शराब दुकानें विभिन्न शराब व्यवसायियों को आवंटित कर दी गयी हैं.
वर्षों बाद बोकारो जिला की शराब दुकानों की बंदोबस्ती शत-प्रतिशत हुई है. 81 शराब दुकानों को 39 समूहों में रखा गया था. बंदोबस्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी की गयी थी.
इ-लॉटरी के लिए मंगलवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में सुबह दस बजे से उत्पाद विभाग के अधिकारी और आवेदन जुट गये थे. जिन लोगों का नाम इ-लॉटरी में निकला है, उनको पांच दिनों के अंदर सिक्युरिटी मनी जमा करना होगा. अग्रिम जमानत राशि, वार्षिक आवेदन शुल्क व अन्य राशि जमा करने की प्रक्रिया 15 दिनों में पूरा करनी पड़ेगी.
पांच दिनों के अंदर सिक्युरिटी राशि जमा नहीं करने पर पूर्व से जमा दो प्रतिशत सिक्युरिटी मनी विभाग जब्त कर लेगी. इसके बाद दूसरे आवेदक को दुकान लेने का मौका दिया जायेगा. एक समूह की दुकानों के लिए तीन आवेदकों का नाम इ-लॉटरी से निकाला गया है. शराब दुकानों की बंदोबस्ती के माध्यम से उत्पाद विभाग बोकारो को एक वर्ष में 96.40 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










