किसानों के लिए बनाये जायेंगे 15 कृषि फीडर
Updated at : 15 Feb 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

संवेदक कंपनी बहाल, लगाये जायेंगे 1120 ट्रांसफाॅर्मर चास : चास विद्युत सर्किल कार्यालय की ओर से किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिये प्रयास किया जा रहा है. इसके लिये विभाग की ओर से जिला के सभी प्रखंड क्षेत्रों में 15 कृषि फीडर बनाने की योजना है. ताकि किसान अनाज उत्पादन में […]
विज्ञापन
संवेदक कंपनी बहाल, लगाये जायेंगे 1120 ट्रांसफाॅर्मर
चास : चास विद्युत सर्किल कार्यालय की ओर से किसानों को सिंचाई की समस्या से निजात दिलाने के लिये प्रयास किया जा रहा है. इसके लिये विभाग की ओर से जिला के सभी प्रखंड क्षेत्रों में 15 कृषि फीडर बनाने की योजना है. ताकि किसान अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बन सके. प्रखंड क्षेत्रों में कृषि फीडर बनाने के लिये विद्युत विभाग की ओर से संवेदक कंपनी बहाल कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार संवेदक कंपनी की ओर से कुछ प्रखंड क्षेत्रों में कृषि फीडर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. गौरतलब हो कि बोकारो जिला में 33 हजार हेक्टेयर में प्रत्येक वर्ष धान की खेती होती है, लेकिन सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उत्पादन दर नहीं बढ़ पाता है. कृषि फीडर बन जाने से किसानों को सिंचाई करने में सहूलियत होगी.
इन प्रखंड क्षेत्रों में बनेगा फीडर : चंदनकियारी प्रखंड के चंदनकियारी में एक व बरमसिया क्षेत्र में दो, चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा में एक, चास प्रखंड के पिंड्राजोरा व मामरकुदर में दो-दो, गोमिया प्रखंड के करमा में एक, कसमार प्रखंड के खुदीबेरा में दो, नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो में एक तथा पेटरवार प्रखंड के चरगी में एक कृषि फीडर बनाने की योजना है. वहीं दूसरी ओर इन कृषि फीडर क्षेत्रों में 1120 ट्रांसफाॅर्मर कृषि कार्य के लिये लगाया जायेगा. साथ ही जरीडीह प्रखंड में दो फीडर बनाने के लिये प्रस्तावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




